सीहोर| जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीहोर की डीसीए टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को खेले गए मुकाबले में सीहोर ने रायसेन को 9 विकेट से हराया। रायसेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.3 ओवर में 112 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज वेदांत ठाकुर ने
केशवादित्य, देवेन्द्र और बिल्ला मियां ने 2-2 विकेट झटके। सक्षम त्यागी को 1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीहोर की टीम ने 20.5 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाज आदिल खान ने 67 गेंदों में 61 रन बनाए। दीपेश सेन ने 42 रन की तेज पारी खेली। टीम की जीत पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, कोच अक्षय दुबाने और सीनियर खिलाड़ियों ने बधाई दी। सीहोर की टीम गुरुवार को विदिशा के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.