हादसे के बाद जिला अस्पताल में मृतकों का रिश्तेदार अजय प्रजापति सदमे में मिला।
छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद दैनिक भास्कर की टीम छतरपुर जिला अस्पताल पहुंची। यहां पर मृतकों का रिश्तेदार अजय प्रजापति सदमे में मिला। 10 मिनट तक तो वह कुछ बोल ही न
इसके कुछ देर बात अजय ने हादसे के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि लड़की का भाई महेंद्र गाड़ी चला रहा था। कार परिवार वालों की ही थी। मृतकों में फूफा लछमन, चचेरा भाई दीपक, मौसी का लड़का सुरेन्द्र, और भाई महेंद्र, लालू प्रजापति शामिल है।
सागर-कानपुर हाईवे पर हुआ था हादसा
अजय प्रजापति ने कहा कि हमारी गाड़ी आगे थी। पीछे आ रही सेंट्रो में सवार लोगों से फोन पर बात हुई थी, तब उन्होंने कहा था कि वे छतरपुर में हैं। हम शाहगढ़ पहुंचे तो पता लगा कि पीछे आ रही सेंट्रो का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट बड़ामलहरा तहसील के मुंगवारी और चौपरिया सरकार गांव के बीच सागर-कानपुर हाईवे नंबर 34 पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुआ।
सतना से 2 गाड़ियों में निकले थे
शुक्ला बर्दाडीह निवासी सचिन प्रजापति ने बताया कि 29 नवंबर को बहन कोमल की शादी हुई थी। शुक्रवार की दोपहर बहन को लेने यहां से 2 वाहन में परिवार और रिश्तेदार निकले थे। पहली गाड़ी में परिवार के 7 लोग थे, इनमें 6 बुजुर्ग लोग बैठे थे जो 12 बजे ही सतना से निकल गए थे।
दूसरी कार में 14 लोग गए थे। जो सतना से लगभग डेढ़ बजे निकली थी। जिसमें कोमल का भाई महेंद्र प्रजापति के अलावा भूपेंद्र, जितेंद्र समेत मोहल्ले के लोग भी थे।
हादसे के मोहल्ले में पसरा मातम
घटना की जानकारी के बाद से ही मोहल्ले में मातम पसरा है। फिलहाल प्रजापति परिवार के घर पर महिलाओं के अलावा और कोई नहीं है। आस पड़ोस के लोग छतरपुर में अपने परिचितों से संपर्क साध कर जानकारी ले रहे हैं।
ये जिला अस्पताल में भर्ती
- भूपेंद्र प्रजापति
- जितेंद्र प्रजापति
देखिए 5 तस्वीरें…
मौके पर मौजूद लोगों ने कार का गेट तोड़कर शव और घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायलों को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया।

पांचों शव को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्रक लेकर भाग निकला था ड्राइवर गुलगंज थाना प्रभारी गुरु दत्त शेषा ने बताया कि ट्रक सागर की तरफ से आ रहा था जबकि कार छतरपुर की तरफ से आ रही थी। तेज रफ्तार ट्रक ने कार नंबर MP19 CA 0857 को सामने से टक्कर मारी।
हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर भाग निकला था। जिसे पुलिस ने पीछा कर बिजावर रोड पर पकड़ लिया। ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

हादसे में घायल दो लोगों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…
ऑटो-बाइक भिड़ीं, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

जबलपुर में ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बघराजी पुलिस चौकी क्षेत्र के परियट नदी के पास पिटकुही गांव में हुआ। जानकारी मिलते ही कुंडम थाना और बघराजी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कुंडम स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.