जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई है। किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में छिपे आतंकवादियों से फिर से संपर्क स्थापित हुआ है। इसके बाद मुठभेड़ जारी है।
दरअसल, 31 जनवरी 2026 की सुबह डोलगाम के इलाके में व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकवादियों से फिर से संपर्क साधा। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अनुसार, जॉइंट ऑपरेशन त्राशी-I में घेराबंदी कर दी गई है और ऑपरेशन जारी है।
व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा कि चल रहे जॉइंट ऑपरेशन त्राशी-I के दौरान 31 जनवरी की सुबह डोलगाम के सामान्य इलाके में व्हाइट नाइट कोर, जम्मू और कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानों ने आतंकवादियों से फिर से संपर्क स्थापित किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.