महासमुंद में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के काफिले की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कोडार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान का हाथ टूट गया, जबकि एक हेड कांस्टेबल को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल जवान क
मंत्री राजेश अग्रवाल सिरपुर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के 1 जनवरी को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के बाद लौट रहे थे। नेशनल हाईवे 53 पर पिरदा के पास दोपहर करीब 2:37 बजे मंत्री का काफिला पहुंचा, तभी यह हादसा हुआ।
हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो (CG 04 NZ 8178) में जिला पुलिस बल के हेड कांस्टेबल त्रिलोचन भोई (45), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं बटालियन के जवान प्रदीप कुमार (26) और वाहन चालक सवार थे।
हादसे में जवान प्रदीप कुमार का हाथ टूट गया, जबकि हेड कांस्टेबल त्रिलोचन भोई को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही तुमगांव थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.