गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिज्जी की पंचायत रेस्टोरेंट के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। औपचारिक कार्यक्रम के बाद जब वे रेस्टोरेंट के अंदर पहुंचे, तो उनका ध्यान एक मेज पर रखे पुराने जमाने के डमी फोन पर गया सिंधिया ने तुरंत उसका रिसीवर उठाया, कान से लगाया और मज़ाकिया अंदाज़ में अभिनय करते हुए कहा “हैलो… पन्नालाल जी हैं क्या?… आज किसकी बारी है?… ओह, मेरी बारी है!” वहां पर मौजूद लोग यह दृश्य देखते ही मुस्कुरा उठे।
ये भी पढ़ें:खाद संकट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में काउंटर दोगुने; सुबह 6 बजे से मिलेगी खाददिलचस्प बात यह रही कि जिन पन्नालाल जी का नाम लेकर सिंधिया चुटकी ले रहे थे, वे गुना के विधायक पन्नालाल शाक्य हैं। वे सिंधिया के ठीक बगल में बैठे थे। शाक्य भी इस मज़ाक का हिस्सा बनते हुए हंस पड़े। सिंधिया की यह चुटकी दरअसल विधायक पन्नालाल शाक्य की उस शैली पर थी, जिसमें उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में मंच से हाल ही में हुई खाद की लाइन में आदिवासी महिला की मौत पर अफसरों से सीधे सवालों पूछा था और उनको घेरा था। वे यह कहते नजर आए थे कि उस महिला की मौत का जिम्मेदार कौन है। इसका जबाव कौन देगा ।यहां जवाब नहीं दोगे तो विधानसभा में हम ले लेंगे ।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.