छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मटर तोड़ने से नाराज किसान ने दो स्कूली बच्चों को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना राज
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम कपिल पैकरा है, जो किसान है। ग्राम लडुवा निवासी कृष्ण नाथ टोप्पो का 7 वर्षीय बेटा गांव के ही एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल जाने के लिए निकला था। रास्ते में पड़ने वाले खेत से वे मटर तोड़कर खाने लगे। उन्हें मटर तोड़ते हुए देखकर किसान ने देख लिया।
जिसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। जब घटना की जानकारी बच्चे की पिता को मिली तो किसान ने उसे भी धमकाया। हालांकि, ग्रामीणों के कहने पर उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
बच्चों को रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई की।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, कृष्ण नाथ टोप्पो पेशे से किसान है। उसका सात वर्षीय बेटा दूसरी क्लास में पड़ता है। शनिवार को वह अपने दोस्त के साथ स्कूल के लिए निकला था। इस दौरान उनको खेत में मटर दिखे। दोनों मटर तोड़कर खाने लगे। तभी दोनों पर खेत मालिक कपिल पैकरा की नजर पड़ गई।
उसने आवाज लगाई, जिसे देख दोनों भगाने लगे। लेकिन कपिल ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद कपिल ने बच्चों को रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान बच्चे रोते हुए उन्हें छोड़ देने की मिन्नतें करते रहे। लेकिन उसने एक न सुनी।
ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा
हालांकि, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद कपिल ने दोनों बच्चों को छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट से सहमे कृष्णनाथ टोप्पो के बच्चे को रात को बुखार भी आ गया था।

ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसान ने बच्चों को छोड़ा।
बच्चे के पिता को आरोपी ने धमकाया
बच्चों ने परिजनों को मारपीट की जानकारी नहीं दी। बाद में सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को मारपीट का पता चला। कपिल ने कृष्ण नाथ टोप्पो को धमकी भी दी कि उसने रिपोर्ट की तो अच्छा नहीं होगा। धमकी से सहमें कृष्ण नाथ ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।
आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में
बाद में लोगों ने उससे FIR दर्ज कराने कहा। ऐसे में मंगलवार को कृष्ण नाथ राजपुर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी कपिल के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने बच्चे का मुलाहिजा भी कराया है।
बताया गया है कि आरोपी कपिल और बच्चे के पिता के बीच आपसी विवाद भी है। दूसरा बच्चा जिसे पीटा गया, वह आरोपी के परिवार का ही है। दूसरे बच्चे के अभिभावकों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.