{“_id”:”6933200ab7f4b71ba101a2b2″,”slug”:”school-director-arrested-womens-commission-summons-police-report-fatehabad-news-c-21-hsr1019-764161-2025-12-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehabad News: स्कूल संचालक गिरफ्तार, महिला आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट की तलब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:40 PM IST
भूना (फतेहाबाद)। ढाणी भोजराज स्थित नव ज्योति हाई स्कूल में दो छात्राओं से अभद्रता और पिटाई के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल संचालक सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिछले तीन दिन से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। वहीं, पूरे प्रकरण में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।
Trending Videos
जांच अधिकारी व थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि छात्राओं की शिकायत के बाद उनके बयान दर्ज कर साक्ष्य एकत्र किए। जांच में तथ्य पाए जाने पर 3 दिसंबर को स्कूल संचालक सुभाष चंद्र निवासी सांचला-भोजराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। छात्राओं के साथ मारपीट का मामला 24 नवंबर का है जिसका वीडियो 28 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें स्कूल संचालक छात्राओं को बाल पकड़कर पीट रहा है। एक छात्र को गिराकर उस पर घुटने से वार करता दिख रहा है। 3 दिसंबर को छात्राएं जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष पेश हुईं और स्कूल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने बताया कि स्कूल संचालक की योग्यता को भी जांचा जाएगा। उसके खिलाफ पहले ही निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।