फतेहपुर के हुसैनगंज में दुपट्टे से प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या के बाद शव खेत में फेंककर प्रेमी भाग निकला। हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती (18) का करीब दो वर्ष से हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह कुर्मिन का पुरवा के कोमल पटेल से प्रेम प्रसंग था। युवती की युवक के पड़ोसी गांव में रिश्तेदारी है। जहां युवती के आने-जाने के दौरान एक-दूसरे से संपर्क हो गया था।
दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बातचीत होती थी। इधर, कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। युवती ने 23 फरवरी को महिला थाने में कोमल के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया कि उसे कोमल ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उससे 60 हजार रुपये भी ले लिए। उसने रुपये नकद व ऑनलाइन कोमल को दिए। बाहर कमाने वाले भाई रुपये उसके खाते में भेजते थे। घरवालों की जरूरत पर उसने रुपये कोमल से मांगे थे। उसने रुपये देने से मना कर दिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.