Satna News: उनके कलेक्शन की एक और खास बात 8 नवंबर 2016 को बंद हुई पुरानी करेंसी है. एक किलो 100 ग्राम नोट यानी कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये को उन्होंने RBI से वापस मंगवा लिया.
राजेंद्र अग्रवाल के पास आज ब्रिटिश काल, मुगल काल और अन्य राजा-महाराजाओं के दौर के 80 किलो से अधिक पुराने नोट और सिक्के उपलब्ध हैं. इनमें सबसे खास है 150 ईसा पूर्व का अग्रोहा राज्य का दुर्लभ सिक्का, जिसकी उम्र लगभग 2150 साल है. यह सिक्का उन्हें वर्षों पहले बॉम्बे में रहने वाले एक मित्र से उपहार में मिला था. इसके अलावा उनके संग्रह में हजारों प्रकार के डाक टिकट, पुराने कागजी नोट, सिक्के और मिट्टी से जुड़े दुर्लभ नमूने शामिल हैं.
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
राजेंद्र का नाम वर्ष 2024 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ. इसका कारण है ब्रिटिश इंडिया के छपे 90 प्रकार के क्वार्टर आना नोट थे, जिन्हें उन्होंने बेहद सिस्टेमेटिक और सुरक्षित तरीके से संरक्षित किया है. यह संग्रह न सिर्फ दुर्लभ है बल्कि इतिहास के एक पूरे दौर को समझने का जरिया भी है.
नोटबंदी के नोट भी बने संग्रह का हिस्सा
उनके संग्रह की एक और खास बात 8 नवंबर 2016 को बंद हुए पुराने नोट हैं. करीब एक किलो 100 ग्राम नोट यानी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये को उन्होंने आरबीआई से वापस मंगवा लिया. आरबीआई ने इन नोटों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उन्हें संग्रह के उद्देश्य से गिफ्ट किया, जो आज उनके कलेक्शन का अहम हिस्सा है.
राजेंद्र अग्रवाल की इस पहल की सराहना कई स्तरों पर हुई है. हाल ही में रीवा के राजा द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था. वहीं लोकल 18 से बातचीत में सतना के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने उनके संग्रह को सतना की पहचान बताया. विधायक ने कहा कि वह लंबे समय से इस संग्रह को देख रहे हैं. राजेंद्र अग्रवाल ने उन्हें उनकी जन्मतिथि वाला नोट भी उपहार में दिया था. शशि का जीवन यह संदेश देता है कि इतिहास किताबों तक सीमित नहीं बल्कि उसे सहेजने वाले हाथों से जिंदा रहता है. उनका संग्रह आने वाली पीढ़ियों के लिए भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य विरासत है, जो यह साबित करता है कि जुनून और समर्पण से एक व्यक्ति भी इतिहास को संजो सकता है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.