बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने फाइलेरिया निरीक्षक के 69 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 और आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 कर दी गई है. यह भर्ती द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी. जिसमें आरक्षण का लाभ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा.
कितना होगा वेतन?
फाइलेरिया निरीक्षक के इन 69 पदों में 30 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं. आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही हिंदी और अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग का बुनियादी ज्ञान आवश्यक है. वेतनमान 25,500 रुपये से 81,100 रुपये निर्धारित है. आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. नियमानुसार महिलाओं, बीसी/ईबीसी वर्ग, एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिलेगी. आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षण शामिल हैं. आयोग के अनुसार, यदि 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. आवेदन की संख्या अधिक होने पर परीक्षा एक से अधिक चरणों में भी हो सकती है. ऐसे मामलों में परीक्षा परिणाम समानीकरण की प्रक्रिया के आधार पर तैयार किए जाएंगे, जिससे सभी अभ्यर्थियों के लिए समान मूल्यांकन सुनिश्चित हो सके.
आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. अभ्यर्थी BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन Adv. No. 02/23 (A) से संबंधित पीडीएफ को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं. फिर New Registration के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें और लॉगइन कर फॉर्म को पूर्ण रूप से भरें. फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें और सब्मिट करने से पहले प्रिव्यू में फॉर्म को दोबारा जांच लें. सिमरा चौक के डिजिटल सेंटर संचालक मुमताज ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों को समय पर आवेदन कर लेना चाहिए, ताकि अंतिम समय में सर्वर समस्या या अन्य तकनीकी बाधाओं से बचा जा सके.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.