Saphala Ekadashi 2025: पौष मास की पावन सफला एकादशी पर व्रत करने से हजारों वर्ष तपस्या जैसा फल मिलता है. इस दिन दीप दान अवश्य करें. जानिए सही तिथि और विधि देवघर के ज्योतिषाचार्य जी से?
देवघर बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ पुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ ही दिनों में पोष का महीना शुरू होने वाला है और पौष महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं. सफला एकादशी पर व्रत रखना पापों का नाश करता है और पुण्य प्रदान करता है. व्रत दो प्रकार से रखा जा सकता है. निर्जल या फलाहार. आप दोनों तरह से व्रत रख सकते है. इस दिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प, तुलसी और फल अर्पित करना चाहिए.
कब से शुरू हो रहा है सफला एकादशी
बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा. ऐसे में पंचांग को देखते हुए 15 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत रखा जाएगा. वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः काल से सुबह के 11 बजकर 08 मिनट तक रहने वाला है.
एकादशी के दिन करें इन मंत्रो का जाप
विष्णु सहस्रनाम, भगवद गीता का पाठ और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है. सफला एकादशी की रात दीपदान करना चाहिए. इससे जीवन का अंधकार दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.