भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा का बढ़ा हुआ विलंब शुल्क वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर बढ़ा शुल्क वापस लेने की मांग की है। यूनिवर्सिटी ने छात्रों पर कई अतिरिक्त शुल्क लगाए हैं। एनएययूआई ने यूनिवर्सिटी में नारेबाजी करने के बाद कुलसचिव को सुरेन्द्र गुप्ता एवं हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल के संयुक्त नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। यूनिवर्सिटी द्वारा शुल्क वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कई नए शुल्क जोड़े, कुछ बढ़ाए गए
एनएसयूआई ने बताया कि परीक्षा के विलंब शुल्क में बढ़ोत्तरी करते हुए यूनिवर्सिटी ने इसे 500 रुपये निर्धारित किया है। एनएसयूआई ने इसे तत्काल कम करने की मांग रखी है। इसके अलावे छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी, विषय सुधार या अनुपस्थिति जैसी त्रुटियों को सुधारने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा 120 रुपये का शुल्क लागू किया गया है। इसके पूर्व इनके लिए कोई शुल्क नहीं लगता था। एनएयूआई ने इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। यूनिवर्सिटी द्वारा समस्त कालेजों से प्रत्येक छात्र को परीक्षा फॉर्म जमा करने के नाम पर 120 रुपये एक्टिविटी फीस के रूप में अतिरिक्त शुल्क जमा कराया जा रहा है। पूर्व के वर्षों में ऐस कोई शुल्क निर्धारित नहीं था। नया शुल्क लगाने का एनएसयूआई ने विरोध किया है। इसके साथ ही एनएसयूआई ने यूनिवर्सिटी पोर्टल (साइट) बनाने, रेगुलर एवं प्राइवेट पीजी छात्रों के लिए वार्षिक सिलेबस, किसी भी संकाय में बैक लगे रेगुलर छात्रों की मूल अंकसूची कालेजों को सौंपने की मांग की है। एनएसयूआई ने शीघ्र निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.