दुर्ग-भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक सैंडविच बेचने वाले को नशेड़ियों ने बेरहमी से पीटा। सैंडविच का पैसे मांगने पर आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स पर लात मारी। पत्थर से उसका सिर भी फोड़ दिया। हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।जिसमें आरोपियों द्वारा लाठी, डंडे और मुक्कों से पीटते दिख रहे हैं।घटना की सूचना मिलने पर सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित शिवशंकर कुर्रे जो बेमेतरा जिले के करमतारा गांव का रहने वाला है। शिवशंकर कुर्रे नेहरू नगर में मेड बेकर्स के सामने सैंडविच का स्टॉल लगाता है।आरोपी उसके दुकान पहुंचे जहां सैंडविच खाकर उसका पैसे को लेकर वाद विवाद हो गया वाद विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट में तब्दील हो गई। और आरोपियों ने सैंडविच ठेले को भी पलट दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। एक युवक लहूलुहान भी हो गया। चाकूबाजी भी हुई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक चाकूबाजी की पुष्टि नहीं की है।
शिवशंकर कुर्रे ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उस पर हाथों, मुक्कों और पत्थरों से हमला किया, जिससे उसके सिर में चोटें आईं। उसका भाई बृजमोहन कुर्रे उसे बचाने आया था, उस पर भी हमला किया गया। आरोप है कि उदय ने फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गालियां देना और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। लाठियों और हाथों- मुक्कों से पीटा। इस हमले में बृजमोहन के सिर, बाएं हाथ और प्राइवेट पार्ट्स के पास गंभीर चोटें आईं। दुकान में तोड़फोड़ करते हुए उसे पलटा दिया गया। इस घटना में पीड़िता को 25 हजार का नुकसान हुआ है।पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। वही घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और विवाद को लेकर जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.