समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में बच्चा चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने महिला को सड़क पर लाकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि दो महिलाएं और एक पुरुष एक सरकारी विद्यालय के पास पेड़ के नीचे बैठे थे। वे स्कूल से बाहर निकले बच्चों को इशारा कर बुला रहे थे। बच्चों की ओर से शोर मचाने पर एक महिला और एक पुरुष मौके से फरार हो गए। हालांकि, ग्रामीणों ने एक महिला को घेर लिया और पकड़ लिया। महिला को घेर कर लोगों ने पुलिस को दी सूचना सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला को गांव से सड़क तक ले आए और हंगामा करने लगे। एक मंदिर के पास महिला को बैठाकर कर्पूरी ग्राम थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। भोला प्रसाद यादव के पुत्र ऋतुराज ने बताया कि उनके भाई हिमांशु कुमार को ये लोग पेड़ के नीचे बुला रहे थे। बच्चों के शोर मचाने के बाद दो लोग भाग गए, जबकि एक महिला पकड़ी गई। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पुलिस को सूचित किया। लोगों ने जिस महिला को घेरा वो मूक-बधिर ग्रामीणों की गिरफ्त में आई महिला गूंगी थी और कुछ भी बता नहीं पा रही थी। ग्रामीणों ने पुलिस से भागे हुए एक महिला और एक पुरुष की तलाश करने की मांग की है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। समस्तीपुर के एसएसपी ने लोगों से कानून को हाथ में न लेने की अपील की मौके पर कर्पूरी ग्राम थाने की पुलिस पहुंची महिला को अपने साथ लेकर थाना लेकर चली गई। समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इस घटना को लेकर चिंता जताई। साथ ही कहा कि लोगों से अपील है कि इस तरह की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून को हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह या घटना की जानकारी के बाद आरोपियों से मारपीट करना बिल्कुल गलत है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.