होली पर मुंबई और श्रीगंगानगर से बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर और श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेनें फरवरी और मार्च में चलेंगी. पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर के रास्ते चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को कंफर्म सीट और सुगम सफर की सुविधा मिलेगी.
लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 24 फरवरी एवं 03 मार्च 2026 को दोपहर 12:15 बजे लोकमान्य तिलक से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अगले दिन 15:25 बजे डीडीयू, 18:55 बजे पाटलिपुत्र, 19:55 बजे हाजीपुर रुकते हुए रात 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 01044, 26 फरवरी एवं 05 मार्च 2026 को तड़के 03:00 बजे समस्तीपुर से खुलेगी और हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू होते हुए अगले दिन 16:25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी. यह सेवा मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी मार्ग से संचालित होगी.
श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने गाड़ी संख्या 04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन की भी घोषणा की है. गाड़ी संख्या 04731, 01 मार्च से 03 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को 13:25 बजे श्रीगंगानगर से खुलेगी और गोरखपुर, हाजीपुर होते हुए रात 23:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 04732, 03 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 02:10 बजे समस्तीपुर से रवाना होकर अगले दिन 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी. इससे राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
सुरक्षित यात्रा अपील
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के अवसर पर उपरोक्त ट्रेनों के अलावा अन्य स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा, जिसकी सूचना शीघ्र जारी होगी. यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय पर टिकट आरक्षित कर लें और यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करें. त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. ऐसे में जो यात्री अपने परिवार के साथ होली मनाने घर लौटना चाहते हैं, वे इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाकर सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकते हैं.
About the Author

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.