समस्तीपुर में रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ भाकपा माले ने प्रदर्शन किया। शहर में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रट के सामने सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में गै उपभोक्ता सरकारी बस स्टैंड पर जमा हुए। यहां से भाकपा माले नगर कमेटी के झंडे, बैनर और मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर जुलूस निकाला गया। यह जुलूस स्टेडियम गोलंबर, सर्किट हाउस, सदर अस्पताल और स्टेडियम मार्केट से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां भाकपा माले के जयंत कुमार की अध्यक्षा में सभा का आयोजन हुआ। आइसा के दीपक यदुवंशी, राजू झा, इनौस के कुंदन कुमार, भाकपा माले के अनिल चौधरी, उमेश राय, दीनबंधु प्रसाद, विजय कुमार राम, रामनारायण सिंह, रमेश कुमार महतो, विलबहार सहनी और पवन दास सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। हर वर्ग के लोग परेशान हैं भाकपा माले के जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की आपूर्ति कम की जा रही है। जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं हैं उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। ऑनलाइन बुकिंग नंबर या तो बंद रहता है या बुकिंग स्वीकृत होने के बाद भी कोई मैसेज नहीं मिलता। मजबूरन महंगे दामों पर सिलेंडर खरीद रहे हैं। कई परिवारों को फिर से लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। आंदोलन की चेतावनी अपने अध्यक्षीय संबोधन में जयंत कुमार ने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने और जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.