समस्तीपुर शहर और आसपास के इलाके में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आज कई क्षेत्रों में मेंटेनेंस काम किए जाएंगे। जिस कारण सुबह सात बजे से दोपहर के एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। उपभोक्ताओं को परेशानी नही हो इसके लिए समय पर काम निपटा लेने की अपील की गई है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि आज शहर के मारवाड़ी बाजार में एलटी तार बदला जाना है, जिस कारण सुबह सात बजे से दिन के 12 तक बिजली गुल रहेगी। जिस कारण शहर के मारवाड़ी बाजार, ठाकुरबाड़ी गली आदि में बिजली नहीं रहेगी। इस इलाके के लोग परेशानी से बचने के लिए सुबह सात बजे से पहले बिजली संबंधी काम निपटा लें। पानी का स्टॉक कर लें। इंवर्टर को चार्ज कर लें। पेपर मिल फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी इसी तरह जितवारपुर बिजली सब स्टेशन में 11KV स्विच लगाने का काम सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक किया जाएगा। इसलिए विद्युत शक्ति उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले बहादुरपुर, स्टेशन रोड, देशुआ, पेपर मिल फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस इलाके के लोग भी बिजली संबंधी काम सुबह 10 बजे से पहले कर लें। इसी तरह 11 केवी लाइन में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिस कारण सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक काम होगा। इस अवधि में सदर अस्पताल, समाहरणालय, कोर्ट परिसर ,ऑफिसर कॉलोनी, बारहपत्थर, काशीपुर, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी,विवेक विहार, मगरदही, आजादनगर नगर, बीआरबी कॉलेज इलाके में बिजली बाधित रहेगी। इस इलाकों के लोग भी बिजली संबंधी काम समय पर करने की अपील है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.