राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में दिव्यांग बच्चों और युवाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर सोमवार को सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम में ‘समर्थ प्रदर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में दिव्
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों और युवाओं के लिए कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ में मानसिक दिव्यांग सुशील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, नेत्रहीन सुरेश कुमार ने भजन प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
100 मीटर दौड़ में मानसिक दिव्यांग सुशील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
दिव्यांग जनों को बांटे ट्राई साइकिल और बैसाखी
दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए मेडिकल स्टाफ मौके पर मौजूद था, जिन्होंने पात्र व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र तत्काल तैयार किए। रेडक्रॉस के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ने आवश्यकतानुसार ट्राई साइकिल, बैसाखी और अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला पंचायत की उपाध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों और अतिथियों ने दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज का अभिन्न अंग बताया।
दिव्यांगजनों और उनके परिजनों ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल उनका मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.