Unique Wedding : झारखंड का साहिबगंज इन दिनों इंटरनेशनल रोमांस और फिर अनोखी शादी के कारण चर्चा में है. चीन की रहने वाली खूबसूरत युवती और साहिबगंज के नवयुवक की शादी पर लोग कह रहे- भाई ने इंडिया-चाइना रिलेशन अपने लेवल पर सुधार दिया, बिना विजा के सीधे दिल में एंट्री!
विदेशी दुल्हन, देसी दूल्हा की शादी
साहिबगंज में हुई इंटरनेशनल शादी

साहिबगंज में चंदन सिंह और चीन की छियाओ जियाओ की अनोखी शादी ने दो संस्कृतियों को जोड़ा, प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में है.
वैदिक मंत्र, हल्दी, मेहंदी और ढोल-नगाड़ा
इसके बाद चंदन सिंह के पिता शंभू शंकर सिंह ने बेटे के इस निर्णय का सम्मान करते हुए पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शादी का आयोजन कराया. विनायक होटल में आयोजित इस भव्य समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच चंदन और छियाओ जियाओ ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया.
विदेशी दुल्हन संग चंदन की शादी चर्चा में
दो अलग-अलग संस्कृतियों के मिलन से सजी यह शादी साहिबगंज के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही. लोगों ने नए जोड़े को आशीर्वाद देते हुए सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं. शादी की तस्वीरें वायरल हैं और कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं. साहिबगंज वाले गर्व से कह रहे हैं – हमारे यहां भी इंटरनेशनल शादी हो गई! चंदन-छियाओ की जोड़ी को देखकर हर कोई यही दुआ मांग रहा है कि इनका प्यार हमेशा ऐसा ही खिलता रहे।
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.