Sahibganj News:ट्रेन संख्या 63064 साहिबगंज–तीनपहाड़–वर्धमान मेमू पैसेंजर दोपहर 1:45 बजे साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन से वर्धमान के लिए रवाना हुई. इस ऐतिहासिक मौके पर स्टेशन प्रबंधक गुड्डू साह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
ट्रेन संख्या 63064 साहिबगंज–तीनपहाड़–वर्धमान मेमू पैसेंजर दोपहर 1:45 बजे साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन से वर्धमान के लिए रवाना हुई. इस ऐतिहासिक मौके पर स्टेशन प्रबंधक गुड्डू साह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने मिलकर हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. स्टेशन पर यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने रेलवे के इस कदम का स्वागत किया.
वर्धमान के लिए मेमू पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन
यह मेमू पैसेंजर ट्रेन अपने अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम की वजह से खास मानी जा रही है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन लॉस्ट जेनरेशन मेमू है, जिसे पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरा और जीपीएस सिस्टम से लैस किया गया है. ट्रेन के प्रत्येक कोच और संवेदनशील हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी. वहीं जीपीएस सिस्टम के माध्यम से ट्रेन की लोकेशन, गति और समय की जानकारी सीधे कंट्रोल रूम और ट्रेन मास्टर तक पहुंचेगी.
साहिबगंज से दोपहर 1:35 बजे वर्धमान के लिए प्रस्थान
रेलवे अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि इस ट्रेन में अब शरारती तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है. छेड़छाड़, असामाजिक गतिविधि और अनुशासनहीनता करने वालों की पहचान तुरंत की जा सकेगी और उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी. ऐसे में यह ट्रेन असामाजिक तत्वों के लिए बुरी खबर साबित हो रही है, जबकि आम यात्रियों के लिए यह एक सुरक्षित सफर का भरोसा है.स्टेशन प्रबंधक गुड्डू साह ने पत्रकारों को बताया कि ट्रेन संख्या 63064 साहिबगंज से प्रतिदिन दोपहर 1:35 बजे वर्धमान के लिए प्रस्थान करेगी. साहिबगंज–तीनपहाड़–बड़हरवा–पाकुड़ रेलखंड के सभी स्टेशनों पर रुकते हुए रात 8:25 बजे वर्धमान पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 63063 वर्धमान–साहिबगंज मेमू पैसेंजर प्रतिदिन सुबह 6:05 बजे वर्धमान जंक्शन से साहिबगंज के लिए रवाना होगी.
सभी स्टेशनों पर रुकते हुए रात 8:25 बजे पहुंचेगी वर्धमान
अब तक साहिबगंज से वर्धमान जाने वाले यात्रियों को सीमित ट्रेनों पर ही निर्भर रहना पड़ता था. प्रमुख विकल्पों में 13428 साहिबगंज–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13032 जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस, 13024 गया–हावड़ा एक्सप्रेस और 13072 हावड़ा–जमालपुर सुपर एक्सप्रेस शामिल थीं, जिनमें भीड़ और किराया दोनों यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनते थे. मेमू पैसेंजर के शुरू होने से आम यात्रियों, छात्रों, व्यवसायियों और मजदूर वर्ग को कम किराए में रोजाना यात्रा का एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प मिल गया है. रेलवे का यह कदम क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की जीवनशैली को भी आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.