winter Sale in Sagar: सागर में ठंड बढ़ते ही सागर में लगी विंटर प्रदर्शनी चर्चा में है, यहां100 रुपए से गर्म कपड़े मिल रहे हैं. बजट-फ्रेंडली प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए ढेरों डिजाइन हैं. 20 रुपए से मौजा और 1000 तक की जैकेट मिल रही हैं.
सर्दियों के मौसम में त्योहार भी खूब होते हैं और लोग इन दिनों में टूरिस्ट स्पॉटों पर जाना भी पसंद करते हैं, ऊपर से फोटो और रील के जमाने में अपने आप को हर बार नया दिखाना चाहते हैं. ऐसे लोगों के लिए गर्म कपड़े के लिए शानदार सेल लगी हुई है. हम आज आपको अगर मैं ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप 100 से लेकर हजार रुपए में एक से बढ़कर एक स्वेटर खरीद सकते हैं.
महलवार देवी मंदिर के बाजू में कपड़ों की प्रदर्शनी
यहां पर ₹100 से लेकर अधिकतम 600 रुपये में शानदार स्वेटर और 1000 तक की जैकेट मिल रही है. खास तौर पर महिलाओं के स्वेटर और टॉप्स में डिजाइन की भरमार है. सागर के बाघराज वार्ड में महलवार देवी मंदिर के बाजू में कपड़ों की प्रदर्शनी लगी हुई है ,जिसमें स्पेशल तौर पर सर्दी के सीजन को देखते हुए तरह-तरह के स्टाइलिश गर्म कपड़े लाए गए हैं. यहां ₹20 के मौजा से लेकर ₹50 की टोपी, ₹100 कीमत मफलर तक शामिल है. यहां स्वेटर की अलग-अलग वैरायटी है, जिसमें ₹100 रुपए से शुरू होकर 150, 200 और अधिकतम 600 तक की रेंज में स्टाइलिश शॉर्ट स्वेटर मिल रहे हैं.
20 दिसंबर तक मौका
यह प्रदर्शनी हरियाणा और दिल्ली से आए युवकों के द्वारा लगाई गई है, जो 20 दिसंबर तक चलेगी. अगर कम बजट में अच्छी और स्टाइलिश रंग बिरंगी स्वेटर खरीदना चाहते हैं तो इस प्रदर्शनी में विजिट कर सकते हैं, क्योंकि ₹100 के हिसाब से दो-चार स्वेटर ले लेंगे तो अलग-अलग दिन अलग-अलग साड़ी के साथ मैचिंग करके पहन सकते हैं.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.