मार्च में खरीदी की तैयारी
बता दें, जिन क्षेत्रों में सबसे अधिक रजिस्ट्रियां की जा रही हैं, उन लोकेशन पर विभाग का ज्यादा फोकस रहता है. क्योंकि ऐसे क्षेत्रों में जब रजिस्ट्री होती है तब जमीन के दाम अधिक होने की वजह से राजस्व भी ज्यादा प्राप्त होता है. लेकिन, प्रॉपर्टी खरीदने वालों की कोशिश है कि वह मार्च के महीने में ही खरीदी कर लें, जिससे उनके पैसों की बचत हो सके.
यहां दाम बढ़ने के आसार
सागर और आसपास जिन क्षेत्रों में प्रॉपर्टी महंगी हो सकती है, उसमें मकरोनिया, बहेरिया,बड़तुमा, गुड़ा, नरवानी, पटकुई, बरारु, सेमरा, कनेरा, चितौरा, पथरिया जाट, राजघाट रोड, मेनपानी, रजौआ, आमेट, धर्मश्री, बम्होरी, गढ़ौली खुर्द, लेहदरा, सिदगुवां, रुसल्ला, कर्रापुर आदि शामिल हैं. इसके अलावा जिले की 11 तहसीलों में भी जिन लोकेशन से जमीन महंगी की जानी है इसका प्रस्ताव जिला मुख्यालय के लिए आया है.
अभी तो बैठक होगी, फिर तय होगा..
सागर की सीनियर रजिस्ट्रार निधि जैन ने बताया, हमारे उप जिला से प्रस्ताव आ चुके हैं. इसके वैल्यूएशन के लिए जल्द ही मीटिंग रखने वाले हैं. सभी सदस्य के साथ कलेक्टर की अध्यक्षता में मीटिंग होगी. इसमें विधायक भी शामिल होंगे. मीटिंग के दौरान वैल्यूएशन के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे. एक-एक बिंदु पर गहन चर्चा होगी. इसके बाद ही फाइनल हो पाएगा. अंतिम मार्च तक क्लियर हो पाएगा कि कहां की लोकेशन पर कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है. फिर 1 अप्रैल से यह लागू हो जाएंगे.
अवकाश में भी रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा
मार्च को क्लोजिंग वर्ष का महीना भी कहा जाता है, इसलिए प्रॉपर्टी खरीदने वालों की कोशिश होती है कि वह इस महीने में ही अपना सौदा कर लें. इसकी वजह से उन्हें कम भाव में जमीन के रेट मिल जाते हैं. इसके अलावा रजिस्ट्री स्टांप शुल्क में भी कुछ रियायत होती है. महीने भर ही रजिस्ट्री होने का सिलसिला चलता रहता है. ऐसे में जिला मुख्यालय पर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील लेवल पर स्थित अप रजिस्ट्री कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे. इसको लेकर निर्देश जारी किए गए हैं. यानी मार्च के महीने में शनिवार, रविवार और जो अन्य सार्वजनिक अवकाश हैं, उन दिनों में भी रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.