Sagar News: सागर के गढ़ाकोटा में अग्निवीर गुलशन पटेल का मजदूर पिता ने शाही जुलूस निकाल स्वागत किया. डीजे-बैंड बाजा, लड्डू वितरण किया. पढ़ें गरीबी में मेहनत से सफलता तक की प्रेरक कहानी…
जल्दी नौकरी करना चाहता था गुलशन
लेकिन, गढ़ाकोटा के जगदीश वार्ड निवासी गुलशन पटेल का स्वागत सबसे खास रहा. खुली जीप, डीजे, बैंड बाजा, राष्ट्रभक्ति गीत और लड्डू वितरण के साथ शाही जुलूस निकाला गया. गुलशन के पिता जसवंत पटेल मजदूरी करके परिवार चलाते हैं. गरीबी के चलते उन्हें बेहतर कमाई के लिए घर छोड़कर इंदौर जाना पड़ा. घर पर दादा-दादी के साथ गुलशन और उसकी बहन रहते थे. परिवार की हालत देखकर गुलशन बचपन से ही जल्दी नौकरी करके सबको इस स्थिति से बाहर निकालना चाहता था.
तीसरे प्रयास में सफलता
दोस्त के बड़े भाई के आर्मी सिलेक्शन से प्रेरित होकर उसने अग्निवीर बनने का फैसला किया. पहले दो प्रयासों में असफल रहा. एक बार रनिंग में आउट, दूसरी बार फाइनल में बाहर हुअज्ञ. हताशा के बावजूद उसने हार नहीं मानी. सागर में पटेल फिजिकल अकैडमी जॉइन की और सुबह 4 बजे उठकर कड़ी मेहनत शुरू की. रोजाना सुबह 4 घंटे और शाम 3 घंटे प्रैक्टिस की. तीसरे प्रयास में सफलता मिली.
पासिंग आउट परेड में गया परिवार
ट्रेनिंग के दौरान गुलशन जबलपुर में था, पिता इंदौर में मजदूरी कर रहे थे. लेकिन, पासिंग आउट परेड के दिन पूरा परिवार वहां पहुंचा. मां-बहन और पिता ने बेटे को यूनिफॉर्म में देखकर गर्व से सीना चौड़ा किया. घर लौटते ही असली जश्न शुरू हुआ. मजदूर पिता जसवंत ने अपनी सारी बचत लगाकर बेटे का भव्य स्वागत किया. डीजे बुलवाया, बैंड बाजा लगवाया, पूरे गांव में लड्डू बांटे और खुले जीप में गुलशन को बैठाकर राष्ट्रभक्ति गीतों पर नगर भ्रमण कराया. लोग हैरान रह गए कि इतनी गरीबी में भी पिता ने ऐसा उत्सव कैसे किया.
बेटे का सपना पूरा…
जसवंत पटेल ने आंखों में आंसू भरकर कहा, “बेटे का सपना पूरा हुआ तो लगता है जैसे मैंने भी अपनी मंजिल पा ली. बचपन से वह आर्मी बनना चाहता था, ईश्वर ने पूरी कर दी. आज का जश्न उसकी मेहनत और हमारे संघर्ष की जीत है.” गुलशन ने भी कहा, “पिता की मजदूरी देखकर ही मैंने ठाना था कि कुछ करके दिखाऊंगा. अब परिवार को बेहतर जीवन दूंगा.”
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.