मध्य प्रदेश के सागर जिले के आगासौद थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सात साल की मासूम आदिवासी बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
खेल रही बच्ची को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम की है जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले युवक की नीयत बिगड़ गई। आरोपी ने मासूम को कुछ खिलाने और बहलाने-फुसलाने के बहाने अपने घर बुला लिया। सूने घर का फायदा उठाकर उसने बच्ची के साथ हैवानियत की।
ये भी पढ़ें- होटल में नाबालिग से दुष्कर्म: बातचीत के बहाने बुलाया और लूटी अस्मत, लड़की के घरवालों ने बाहर निकलते ही धरदबोचा
रोते हुए घर पहुची मासूम, तब खुला राज
घटना के बाद मासूम बच्ची बदहवास हालत में रोते हुए अपने घर पहुंची। बच्ची की हालत और उसकी आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने बिना देरी किए तुरंत आगासौद थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। बीना एसडीओपी अजय सनकत ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी को राउंडअप (हिरासत में) कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इलाके में आक्रोश
आदिवासी बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात किया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.