स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प योजना के तहत सदर अस्पताल का दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा मूल्यांकन कार्य मंगलवार को संपन्न हो गया। मूल्यांकन के दौरान टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल के बाउंड्री क्षेत्र
मूल्यांकन टीम में पटना से आए डॉ. रविशंकर प्रसाद और डॉ. पंकज कुमार शामिल थे। टीम ने कायाकल्प के 360 से अधिक निर्धारित इंडिकेटर पर अस्पताल की स्थिति का आकलन किया।
नए स्टाफ को कार्यप्रणाली के प्रति बेहतर ढंग से जागरूक करें
मूल्यांकन के दूसरे दिन राज्य स्वास्थ्य समिति की कायाकल्प टीम ने सफाई व्यवस्था के साथ-साथ जमीनी हकीकत, स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के संचालन और दस्तावेजों के संधारण की भी गहन जांच की। इस दौरान सदर अस्पताल के अधीक्षक सभागार में प्रतिरक्षण, प्रसव, सर्जरी सहित अन्य सेवाओं से संबंधित कार्यों और अभिलेखों की समीक्षा की गई। टीम ने विभिन्न विभागों में तैनात पुराने कर्मियों को निर्देश दिया कि वे नए स्टाफ को कार्यप्रणाली के प्रति बेहतर ढंग से जागरूक करें, ताकि स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता में सुधार हो सके।
हालांकि, टीम ने नए भवन में बने स्विफ्ट ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और वार्डों की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। टीम का कहना था कि नई संरचनाओं और सुविधाओं में सुधार नजर आ रहा है, लेकिन सफाई और प्रबंधन के स्तर पर अभी और बेहतर प्रयास की आवश्यकता है।
मूल्यांकन के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार, एमसीडी प्रभारी डॉ. संजय सिंह, यक्ष्मा प्रभारी डॉ. राजू कुमार, डॉ. रतीश रमन, संतोष कुमार संत और डीपीएम नसीम रज़ी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अब सभी की नजरें अंतिम मूल्यांकन रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर सदर अस्पताल की इस वर्ष की कायाकल्प ग्रेडिंग तय की जाएगी। बेगूसराय सदर अस्पताल को राज्य स्तर की कायाकल्प योजना में कम से कम दो बार पहला स्थान (नंबर वन) का तगमा मिला है। सबसे पहले सदर अस्पताल ने 38 जिलों के अस्पतालों के बीच पहला स्थान हासिल कर 91.98 अंक प्राप्त किए और 50 लाख रुपए का पुरस्कार भी जीता था। सदर अस्पताल में सफाई के नाम पर प्रति महीना लगभग 7 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है। बताया जाता है कि सदर अस्पताल की सफाई का काम जीविका के मार्फत किया जा रहा है। इससे पहले प्रभाष इन्वेंचर को सफाई का जिम्मा मिला हुआ था जिन्हें इस काम के लिए लगभग 5 लाख रुपए दिया जाता था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.