यूपी के बहराइच में रविवार सुबह तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से बाइक सवार आरपीएफ जवान की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहा घाट बाईपास के पास हुआ। मूल रूप से फखरपुर थाना के दौहरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह (55) आरपीएफ में तैनात थे। रविवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी के लिए जिला मुख्यालय जा रहे थे। बाईपास के पास तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
बताया गया कि वीरेंद्र कुमार वर्तमान में देहात कोतवाली इलाके के मोहल्ला सरस्वती नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से निजी बस और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.