खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी इलाके में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के उद्देश्य से महिला केंद्रीय बल को तैनात किया गया। महिला केन्द्रीय वाहिनी बल के सदस्यों ने इलाके में रुट मार्च भी किया। लगभग 70 सदस्यीय महिला केंद्रीय बल की टीम केशियारी में मौजूद है। महिला जवान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं और केशियारी के विभिन्न इलाके में कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। बताते चले कि विधानसभा चुनाव से पहले केशियारी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महिला केंद्रीय बल ने पुलिस के साथ मिलकर रूट मार्च शुरू किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.