वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार दिन-रात क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं. विशेषज्ञ टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और प्रयास किया जा रहा है कि उसे सुरक्षित तरीके से पुनः जंगल की ओर वापस भेजा जाए. विभाग ने किसी भी आपात स्थिति, हाथी के मूवमेंट या संभावित खतरे की सूचना तुरंत मोबाइल नंबर 8292245107 पर देने का आग्रह किया गया है.
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रशासन का कहना है कि जंगली हाथी सामान्य परिस्थितियों में शांत रहते हैं, लेकिन यदि उन्हें घेरने, शोर मचाने या पास जाने की कोशिश की जाती है तो वे आक्रामक हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में जानमाल की हानि की आशंका बढ़ जाती है. इसलिए ग्रामीणों से विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि हाथी को देखकर भीड़ न जुटाएं. इसके साथ ही हिदायत दी गई है कि लोग इन जानवरों को देखने के बाद वीडियो बनाने या नजदीक से देखने की कोशिश न करें. इसके साथ ही बेवजह किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें.
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार दिन-रात क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं. विशेषज्ञ टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और प्रयास किया जा रहा है कि उसे सुरक्षित तरीके से पुनः जंगल की ओर वापस भेजा जाए. विभाग ने भरोसा दिलाया है कि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की जा रही है.
किसी भी आपात स्थिति, हाथी के मूवमेंट या संभावित खतरे की सूचना तुरंत मोबाइल नंबर 8292245107 पर देने का आग्रह किया गया है. विभाग ने दोहराया है कि सावधानी ही सुरक्षा का सर्वोत्तम उपाय है. प्रशासन की इस अपील का पालन कर ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.