Rohtas Crime News: काराकाट नगर पंचायत के गोडारी रोड स्थित जय मां कालिका ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई. चिल्हा गांव के एक दंपत्ति जब खरीदारी में व्यस्त थे. तभी एक अज्ञात युवक उनका पर्स उड़ा ले गया. पर्स में नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण थे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
बेटी का कान छिदवाने आए थे माता-पिता, चोर ने साफ किया हाथ
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिल्हा गांव निवासी नीरज कुमार सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ गोडारी बाद रोड स्थित जय मां कालिका ज्वेलर्स पहुंचे थे. वे अपनी बेटी के कान छिदवाने और पुराने गहनों को बदलवाने आए थे. जब उनकी पत्नी दुकान के काउंटर पर खरीदारी में व्यस्त थीं, तभी पास में रखे उनके पर्स पर एक अज्ञात युवक की नजर पड़ी. मौके का फायदा उठाते हुए युवक ने बड़ी ही चालाकी से पर्स उठाया और वहां से चंपत हो गया.
हजारों की नकदी और गहने ले उड़ा चोर
पीड़ित परिवार को चोरी का अहसास तब हुआ जब उन्होंने अपना पर्स ढूंढना शुरू किया. पर्स में लगभग 20 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी भारी चांदी की पायल और छह जोड़ी पैर की बिछिया रखी हुई थी. ज्वेलरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है. जिसमें आरोपी युवक को स्पष्ट रूप से पर्स चोरी करते देखा जा सकता है.
पुलिस की कार्रवाई और बढ़ती चिंता
घटना के बाद पीड़ित नीरज कुमार सिंह ने काराकाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके. इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है.
असुरक्षा का माहौल
गौरतलब है कि काराकाट में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. हालांकि हाल ही में पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा था, लेकिन ज्वेलरी दुकान में हुई इस साहसिक चोरी ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता के मन में डर पैदा कर दिया है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.