कृषि प्रधान जिला रोहतास अब इंडस्ट्रियल हब बन रहा है. केंद्र और राज्य सरकार की स्कीम्स से लोगों को नया रोजगार मिल रहा है. महिलाओं ने बताया कि इस योजना ने उनकी पूरी लाइफस्टाइल बदल दी है. वे अब खुद का बिजनेस कर आत्मनिर्भर बन रही हैं.
पीएम विश्वकर्मा योजना की बदौलत महिलाओं की आर्थिक स्थिति के साथ जीवनशैली में भी सुधार हुआ है.
सासाराम रेलवे मैदान में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का उद्घाटन करने के बाद जिलाधिकारी उदिता सिंह ने स्टॉल पर रखे निर्मित सामानों का जायजा लिया. इसके संबंध में उन्हें जिला उद्योग पदाधिकारी आशीष रंजन ने विस्तृत जानकारी दी.
जिलाधिकारी उदिता सिंह ने लाभार्थियों के लगे स्टॉल से उनके निर्मित सामान की खरीदारी भी की. कई सामग्री आकर्षण का केंद्र भी बनी रही. जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंची महिला लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की सराहना करते हुए लोगों से इस योजना से जुड़कर कारोबार करने की अपील की.
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से कई लाभार्थियों की बदलती आर्थिक स्थिति के साथ जीवनशैली में भी सुधार हुआ है. महिलाओं ने इसे साझा करते हुए लोगों को लघु उद्योग से जुड़ने के लिए इसे एक अच्छी योजना बताया.
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की लाभार्थी रूबी देवी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मेरे पति नहीं हैं, मैं अपने दो बच्चों की देखभाल खुद ही करती हूं. पहले मैं सिलाई करके किसी तरह अपना घर चलाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मुझे सिलाई मशीन मिली. इससे मेरा काम बढ़ गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत काम करने वाली दिव्यांग रीवा कुमारी ने कहा कि मैं सिलाई-कढ़ाई करके अपना भरण-पोषण करती हूं. मुझे भी योजना का लाभ मिला है. मैं अन्य महिलाओं से भी अपील करती हूं कि वे इससे जुड़ें और इसका फायदा लें. इससे उनकी बेरोजगारी दूर होगी.
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की लाभार्थी उषा देवी का कहना है कि मैं खिलौने, टेडी बियर आदि बनाती हूं. सिलाई-कढ़ाई का भी काम करती हूं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस योजना के तहत लोगों को फायदा मिल रहा है, आप भी इससे जुड़ें.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.