पर्यटन, धार्मिक स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ मनोरंजन भारती के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा भभुआ शहर के सिटी पार्क, हवाई अड्डा सहित अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहली जनवरी को भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिलेभर में कुल 50 अफसर और 300 जवानों को पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा में तैनाती की गई है.
नए साल के मौके पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार से ही विशेष छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है. इस दौरान पुलिस की टीमें होटल, लॉन और लॉज के कमरों की सघन तलाशी ले रही हैं. साथ ही सड़कों पर वाहनों की जांच और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी तेज कर दी गई है. यूपी-बिहार की सीमाओं और सभी प्रमुख जांच चौकियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. जिले में गश्ती भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.
पर्यटन, धार्मिक स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ मनोरंजन भारती के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा भभुआ शहर के सिटी पार्क, हवाई अड्डा सहित अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया गया है. जिले के प्रमुख पिकनिक स्थलों जैसे मां मुंडेश्वरी धाम, दुर्गावती जलाशय परियोजना, करकटगढ़ जलप्रपात और तेल्हाड़ कुंड में अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रत्येक स्थल पर एक प्लाटून यानी दो पुलिस अफसरों के नेतृत्व में 24 जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहली जनवरी को भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिलेभर में कुल 50 अफसर और 300 जवानों को पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा में तैनाती की गई है.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.