रोहतक में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अचानक ब्लॉक समिति चेयरमैन खुशीराम हुड्डा के ऑफिस पहुंचे। ब्लॉक समिति ऑफिस में पहली बार पहुंचे पंचायत मंत्री का चेयरमैन खुशीराम हुड्डा ने स्वागत किया। वहीं, ऑफिस में बैठकर दोनों के बीच विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अचानक रोहतक ब्लॉक समिति के ऑफिस में पहुंच गए। पंचायत मंत्री के आने पर ब्लॉक समिति चेयरमैन खुशीराम हुड्डा ने अपने ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ मिलकर मंत्री का स्वागत किया और उनके साथ ब्लॉक के गांवों में हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। गांवों के विकास में ना छोड़े कोई कसर
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ब्लॉक समिति चेयरमैन खुशीराम हुड्डा से चर्चा के दौरान कहा कि गांवों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। जो बजट बचा हुआ है, उसे 31 मार्च से पहले विकास कार्यों पर खर्च करें। बजट लेप्स नहीं होना चाहिए। पंचायत विभाग के बजट में किया इजाफा
पंचायत मंत्री ने बताया कि पंचायत विभाग का बजट 8703 करोड़ रुपए रखा गया है, जो पिछले बजट से 22 प्रतिशत अधिक है। गांवों के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। नया बजट मिलने के बाद गांवों में तेजी से विकास करवाए, ताकि लोगों को शहरों जैसी सुविधा मिल सके। ब्लॉक के गांवों में विकास को लेकर की चर्चा
ब्लॉक समिति चेयरमैन खुशीराम हुड्डा ने बताया कि ब्लॉक के अंतर्गत आने वालों गांवों में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। जहां भी जरूरत है, वहां काम करवाया जा रहा है। वित्तवर्ष पूरा होने से पहले ही पूरे बजट का प्रयोग कर लिया जाएगा। विकास कार्यों को लेकर मंत्री कृष्ण लाल पंवार से चर्चा हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.