रोहतक में छात्र नेता प्रदीप मोटा आंदोलन को लेकर जानकाी देते हुए।
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से दो साल के लिए निष्कासित किए गए शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा अब बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए है। सभी छात्र संगठनों से मिलकर सहयोग मांगा है और जल्द ही प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटियों में वीसी रा
छात्र नेता प्रदीप मोटा को वीसी राजबीर सिंह के घर में घुसने के आरोप में प्रॉक्टर कमेटी ने 19 नवंबर को लेटर जारी करके दो साल के लिए कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही जर्मन भाषा में डिप्लोमा में लिए एडमिशन से भी नाम काट दिया है। 19 नवंबर से लेकर अब तक प्रदीप मोटा एमडीयू कैंपस में नजर नहीं आया है।
छात्र नेता प्रदीप मोटा।
आवाज उठाने वालों पर यूनिवर्सिटी प्रशासन लगा रहा प्रतिबंध प्रदीप मोटा ने कहा कि सभी संगठनों से बात चल रही है। प्रदेश की जितनी भी यूनिवर्सिटी है, उनमें छात्रों की आवाज उठाने वालों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अगर कोई राजनीतिक पार्टी से संबंधित छात्र संगठन है तो उनके पीछे पार्टी खड़ी है, लेकिन गैर राजनीतिक छात्र संगठनों की आवाज को उठने नहीं दिया जाता। ऐसे में वीसी के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
वीसी को बताया नटवर लाल प्रदीप मोटा ने वीसी राजबीर सिंह को नटवर लाल बोलते हुए कहा कि फर्जी डिग्री के आधार पर वीसी राजबीर सिंह ने नौकरी हासिल की। वीसी की डिग्रियों को लेकर जांच भी चल रही है, जिसके बाद दुध का दुध और पानी का पानी हो जाएगा।
एमडीयू की ए प्लस ग्रेड को करवाया खत्म प्रदीप मोटा ने आरोप लगाया कि वीसी राजबीर सिंह के कारण यूनिवर्सिटी की ए प्लस ग्रेड खत्म हो गई। नेक की तरफ से 17 नवंबर को एक लेटर आया था कि नेक ए प्लस ग्रेड को अपनी साइड से हटा दे, लेकिन वीसी ऐसा नहीं कर रहा। एमडीयू की ए प्लस ग्रेड 2024 में खत्म हो चुकी है, लेकिन छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। अब छात्रों की डिग्री पर भी संकट छा गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.