रोहतक में इनकम टैक्स की 2 अस्पतालों में रेड पड़ी। अस्पताल में पहुंचते ही इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया और अस्पताल के अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, बाहर से आने वाले लोगों को भी रोक दिया। इनकम टैक्स विभाग की टीम दोपहर को पावर हाउस चौक स्थित एडवांटा अस्पताल में पहुंची और वहां मौजूद अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही अस्पताल के दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया और टैक्स चोरी से संबंधित कागजों को जांचना शुरू कर दिया। इनकम टैक्स विभाग की एक टीम मॉडल टाउन स्थित नवजीवन अस्पताल पहुंची, जहां भी विभाग की टीम ने रेड मारते हुए टैक्स चोरी से संबंधित कागजों को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं, अधिकारियों से पूछताछ भी शुरू कर दी। देर रात अस्पताल के मालिक के घर पहुंची टीम
देर रात को इनकम टैक्स विभाग की टीम एडवांटा अस्पताल के मालिक के घर पहुंची। घर पर टीम ने पहुंचते ही लोगों को अंदर ही रोक लिया। रेड के दौरान घर के अंदर कोई नहीं गया और ना ही कोई घर से बाहर आया। पुलिस की टीम इनकम टैक्स विभाग की रेड के दौरान मौके पर मौजूद रही।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.