रोहतक के गांव खिडवाली निवासी ऑटो ड्राइवर की हत्या में कार्रवाई न होने से परेशान होकर परिजन पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर से मिले और पुलिस कार्रवाई करवाने की मांग की। पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने एसपी को फोन पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही परिजनों को आश्वासन दिया कि इस मामले में परिवार को न्याय दिलवाकर रहेंगे। गांव खिडवाली निवासी ऑटो ड्राइवर विजय 10 फरवरी को ऑटो लेकर घर से निकला था। रास्ते में एक महिला से ऑटो थोड़ा सा टकरा गया, जिसके बाद महिला ने अपने परिवार के साथ मिलकर ऑटो ड्राइवर विजय के साथ मारपीट की और इसी के चलते विजय की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर बिना धाराओं के केस दर्ज कर रखा है। मेरी आंखों के सामने विजय के साथ हुई मारपीट
घटना के चश्मदीद सतीश ने बताया कि 10 फरवरी की सुबह वह घर से बाहर जा रहा था। उसी समय विजय पुत्र लखीराम अपनी ऑटो लेकर आया, जो सुषमा नाम की महिला से टकरा गई। सुषमा नामक महिला ने अपने बेटे कार्तिक व दो बेटियों को बुला लिया, जिन्होंने आते ही विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। सतीश ने बताया कि जब उसने विजय को बचाने के लिए बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए दूर धकेल दिया। साथ ही चेतावनी दी कि बीच में आया तो उसे भी मार देंगे। इसके बाद तीन-चार लोग ओर आ गए, जिन्होंने मिलकर विजय की हत्या की। पुलिस नहीं दिखा रही सीसीटीवी फुटेज
चश्मदीद ने बताया कि पुलिस के पास कई बार जा चुके है, लेकिन पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने की बात कर रही है। पुलिस के पास सीसीटीवी भी है, लेकिन पुलिस उसे भी नहीं दिखा रही। पुलिस उनसे कह रही है कि सीसीटीवी फुटेल नहीं आई है। पिछले 13 दिन से भटक रहे हैं, लेकिन पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही
गांव खिड़वाली के सरपंच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि विजय पुत्र लखीराम की 10 फरवरी को झगड़े में हत्या हो गई। इस मामले में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर से मिलने आए है और मनीष ग्रोवर ने एसपी को फोन करके कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्हें उम्मीद है कि अब पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। पुलिस मामले में कर रही जांच
पुरानी सब्जीमंडी थाना एसएचओ सुशील कुमार ने कहा कि ऑटो ड्राइवर विजय की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है। जल्द मामले में आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर रखा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.