रोहतक में जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम द्वारा घरेलू गैस की कालाबाजारी को लेकर मिल रही शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई। टीम ने छापेमारी के दौरान दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल प्रयोग करने पर 16 सिलेंडरों को जब्त किया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर हरिओम सैनी के नेतृत्व में टीम ने माता दरवाजा चौक, जींद रोड़ व जींद बाईपास पर दुकानों के अंदर घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग होने की सूचना पर छापा मारा। टीम ने हलवाइयों की दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल प्रयोग को पकड़ा और सिलेंडर जब्त करते हुए गोदाम में रखवाया। 6 गैस एजेंसियों का जांचा रिकॉर्ड
इंस्पेक्टर हरिओम सैनी, इंस्पेक्टर शैलेंद्र कादयान, इंस्पेक्टर अनिल हुड्डा व सब इंस्पेक्टर ऋषि ने मिलकर शहर की 6 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने एजेंसी का रिकॉर्ड चेक किया और देखा कि जितनी बुकिंग करवाइ जा रही है, क्या उसके हिसाब से सिलेंडरों की सप्लाई हो रही है या नहीं। गैस कंपनी को गाड़ी बढ़ाने के दिए निर्देश
इंस्पेक्टर हरिओम सैनी ने बताया कि खनगवाल गैस एजेंसी व जैन गैस एजेंसी पर बुकिंग के अनुसार गैस सिलेंडरों की सप्लाई कम मिली, जिसके बाद कंपनी में फोन करके गैस की सलाई पर्याप्त करने के निर्देश दिए। हर एजेंसी के लिए दो-दो गाड़ियां गैस सिलेंडरों की भेजने के निर्देश दिए गए है। गैस की किल्लत नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध सिलेंडर
जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के AFSO अशोक कुमार ने बताया कि गैस की किल्लत नहीं है। एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर पहुंच रहे है। ऑनलाइन बुकिंग भी सुचारू रूप से चल रही है। बुकिंग के बाद तीन दिन के अंदर सिलेंडर घर पहुंच रहा है। लोगों को अब घबराने की जरूरत नहीं है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.