Rohtak ki local news : ताबड़तोड़ फायरिंग से हरियाणा का रोहतक कांप उठा है. घटना देर शाम दिल्ली बाईपास पर एक अस्पताल के बाहर की है. स्कूटी से आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को मौत के घाट उतर दिया. बदमाशों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की है. अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्या के क्या कारण रहे. मारे गए युवक की पहचान निजामपुर के रहने वाले दिनेश उर्फ गोगा के रूप में हुई है. रोहतक शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर हुए इस हत्याकांड से कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
घटनास्थल पर जमा भीड़.
कहा जा रहा है कि रोहतक शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे दिल्ली बाईपास पर एक निजी अस्पताल के बाहर दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए थे. आते ही उन्होंने एक युवक पर फायरिंग शुरू कर दी. 15 से 20 राउंड गोली चलाई गई. इसके चलते युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. युवक निजामपुर का रहने वाला दिनेश उर्फ गोगा बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम आनन फानन में मौके पर पहुंचीं.
क्या बोले डीएसपी
घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी रवि खुंडिया ने मीडिया को बताया कि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कौन थे और इस हत्या के पीछे कारण क्या रहे हैं. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा. मृतक युवक के बारे में भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके खिलाफ भी कोई आपराधिक मामला तो दर्ज नहीं है या फिर कोई अन्य रंजिश हत्या का कारण है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.