पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर सोमवार को परिजन व धनखड़ खाप अध्यक्ष रणबीर धनखड़ भिवानी में एसपी सुमित कुमार से मिले। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए और समय मांगा। इससे नाराज परिजन मंगलवार को डीजीपी ओपी सिंह से पंचकूला में मिलने जाएंगे।
हुमायूंपुर निवासी रोहित धनखड़ 27 नवंबर को अपने दोस्त चरखी दादरी के बौंद कलां निवासी जतिन के साथ शादी समारोह में भिवानी जिले के गांव रेवाड़ीखेड़ा गए थे। वहां पर बरातियों से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि बरातियों ने उस समय रोहित व जतिन पर हमला कर दिया, जब दोनों कार में सवार होकर घर आ रहे थे।
जतिन कार लेकर भागने में कामयाब रहा लेकिन हमलावरों ने रोहित को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। दो दिन बाद उनकी पीजीआई में मौत हो गई थी। मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीण व परिजन असंतुष्ट हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.