Pandavaaz Night Rishikesh : उत्तराखंड का मशहूर पांडवाज बैंड ऋषिकेश की हृदयस्थली त्रिवेणी घाट पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार है. पांडवाज नाइट को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. इसका आयोजन निशुल्क रखा गया है. करिश्मा शाह और रुहान भारद्वाज सुरों का जादू बिखेरेंगे. त्रिवेणी घाट जैसे पवित्र स्थल पर लोक संगीत की प्रस्तुति इसे और भी खास बनाएगी. पांडवाज बैंड उत्तराखंड के लोक संगीत को नई पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है.
आयोजक मंडल के सदस्य पंकज भट्ट ने बताया कि पांडवाज नाइट को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. यह आयोजन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, ताकि देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय लोग बिना किसी बाधा के इसमें शामिल हो सकें. कार्यक्रम का समय दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा. पांडवाज नाइट में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोक संगीत प्रेमी प्रतिभाग करेंगे. त्रिवेणी घाट जैसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर लोक संगीत की प्रस्तुति इस आयोजन को और भी खास बनाएगी. गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल पर जब उत्तराखंड की लोक धुनें गूंजेंगी, तो यह दृश्य श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा.
लोक संगीत को नई पहचान
पांडवाज बैंड उत्तराखंड के लोक संगीत को नई पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है. बैंड अपने गीतों के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति, परंपराओं, संघर्ष और जीवनशैली को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है. पांडवाज नाइट में पारंपरिक लोक गीतों के साथ-साथ ऐसे गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जो युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करेंगे. लोक गायक करिश्मा शाह और रुहान भारद्वाज की प्रस्तुतियां इस संध्या का मुख्य आकर्षण होंगी, जिनकी आवाज और गायन शैली को उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देशभर में सराहा जाता है.
यह आयोजन एक वैश्विक आध्यात्मिक सम्मेलन का हिस्सा है. इस सम्मेलन का आयोजन प्रमुख उद्योगपति और राज ऋषि की उपाधि से सम्मानित भूपेंद्र कुमार मोदी द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने की मुहिम के तहत किया जा रहा है. उनका उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को विश्व पटल पर स्थापित करना है. इसी सोच के साथ ऋषिकेश जैसे आध्यात्मिक केंद्र में लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि भारतीय परंपराओं की गूंज वैश्विक स्तर तक पहुंचे.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.