सुबह की शुरुआत पंड़ित जी के नाश्ते से
शहर का स्वाद सफर शुरू होता है त्रिवेणी घाट की गलियों से. यहां सुबह सुबह आपको पंडित जी नाश्ते वाले की दुकान पर पूरी सब्जी की खुशबू दूर तक खींच लाती है. हल्की मसालेदार आलू की सब्जी और कुरकुरी पूरी का यह कॉम्बिनेशन इतना लोकप्रिय है कि यहां हर समय लाइन लगी रहती है. यहीं के पास स्थित अन्नपूर्णा पंडित जी के चोले चावल भूखे यात्रियों का दिल जीत लेते हैं. बिना ज्यादा मसाले और बहुत ही घरेलू स्वाद के साथ यह खाना आपको अपनापन और सादगी का एहसास कराता है.
ऋषिकेश की शान चोटीवाला
मद्रास कैफे जहां मिलेगा साउथ इंडियन फूड
अगर आप साउथ इंडियन खाने के दीवाने हैं, तो मद्रास कैफे आपके लिए परफेक्ट जगह है. यहां का क्रिस्पी डोसा और मुलायम इडली नारियल चटनी के साथ एकदम असली दक्षिण भारतीय स्वाद देता है.
गंगा किनारे स्थित बीटल्स कैफे
अब चलते हैं उस जगह जहां सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बल्कि शांति और सुकून भी मिलता है. बात हो रही है बीटल्स कैफे की. गंगा किनारे स्थित यह कैफे सिर्फ अपने स्वादिष्ट बर्गर, पास्ता और कॉफी के लिए नहीं बल्कि शांत वातावरण और सुंदर नज़ारे के लिए भी मशहूर है. यहां बैठकर गंगा का प्रवाह देखना और गर्म कॉफी के साथ शांत हवा महसूस करना खुद में एक अनुभव है. कई विदेशी यात्री यहां घंटों बैठते हैं.
स्वाद की बात हो और स्ट्रीट फूड का जिक्र न आए यह कैसे हो सकता है. लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट के आसपास आपको बहुत से ऐसे स्टॉल मिल जाएंगे जहां आलू टिक्की, गोलगप्पे, भेलपुरी और गरम जलेबी आपको बार बार रुकने पर मजबूर कर देंगे. खास बात यह है कि यहां हर स्टॉल का अपना अलग ही फेमस आइटम होता है. कुछ स्टॉल वाले तो आपको कहानी भी सुना देंगे कि उनका नाश्ता या स्नैक कितने सालों से यात्रियों की पहली पसंद रहा है
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.