रेवाड़ी शहर में एक बार फिर बस ड्राइवर नशे में मिला है। ट्रैफिक पुलिस ने अंबेडकर चौक पर टूरिस्ट बस के ड्राइवर को पकड़ा। बस ड्राइवर खाटू श्याम यात्रियों को छोड़कर रेवाड़ी पहुंचा था। जहां से सवारी लेकर दिल्ली जाने की तैयारी थी। इसी दौरान शक होने पर ट्रैफिक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच करने पर ड्राइवर नशे में मिला। ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवर का ड्रिंक एंड ड्राइवर का चालान किया। निर्धारित मात्रा से ज्यादा एल्कोहल जानकारी के अनुसार वाईटीटीएस होलिडे टूरिस्ट बस का ड्राइवर दिनेश दिल्ली से यात्री लेकर खाटू श्याम गया था। यात्रियों को खाटू श्याम छोड़कर ड्राइवर खाली बस लेकर रेवाड़ी होते हुए वापस दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान शक होने पर ट्रैफिक पुलिस ने अंबेडकर चौक पर बस को रोक लिया। जांच करने पर ड्राइवर दिनेश की मशीन से जांच की गई, तो एल्कोहल की मात्रा बहुत अधिक मिली। बस मालिक को मौके पर बुलाया बस ड्राइवर के नशे में मिलने के बाद पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना बस मालिक को दी। जिसके बाद बस मालिक मौके पर पहुंचा। ड्राइवर दिनेश राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने ड्राइवर का चालान कर दिया। इससे पहले रेवाड़ी में बस स्टैंड पर एक किलोमीटर स्कीम की बस का ड्राइवर नशे में मिला था। ड्राइवर बस में यात्री लेकर जा रहा था। नियमानुसार की गई कार्रवाई ट्रैफिक इंजार्च बलवंत ने बताया कि ड्राइवर की जांच के दौरान एल्कोहल की मात्रा 550 पाई गई। नियमानुसार यह 30 के आसपास होनी चाहिए। पुलिस ने नशे में मिले ड्राइवर को ड्रिंक एंड ड्राइवर का चालान कर दिया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई अधिकारियों के आदेशानुसार होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.