रेवाड़ी के रसियावास गांव में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लाखों का सामान चुरा ले गए। चोरी के लिए घर में तीन पुरुषों के साथ बच्चो गोद में लेकर दो महिलाएं एक घर में पहुंची। घर पर मौजूद महिला से भूखे होने की बात कहकर खाना मांगा। जब महिला दूसरे घर खाना लेने गई तो पीछे से अलमारी का ताला तोड़कर गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सूचना के बाद घर पहुंचा पति गांव रसियावास निवासी रविश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी पूजा सोलंकी घर पर अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे दो महिलाएं गोद में बच्चा लेकर तीन पुरुषों के साथ उसके घर पहुंची।
महिलाओं ने मेरी पत्नी से कहा, बहनजी हम भूखी हैं। खाना खिला दो। उनकी यह बात सुनकर मेरी पत्नी ने उन्हें घर में बिठाया और सामने खाना बनाने वाले घर से खाना लेने चली गई। जब वह खाना लेकर वापस आई तो पांचों गायब मिले। अमलारी खुली मिली। जांच करने पर हुआ खुलासा उन्होंने बताया कि खुली अलमारी और बिखरा सामान देख मेरी पत्नी ने मुझे फोन किया। घर पहुंचने के बाद जब जांच की तो अलमारी से सोने से एक जोड़ी झुमके, एक अंगूठी, एक टीका, चांदी की दो जोड़ी पायजेब, दो जोड़ी चुटकी, कमरबंद और 10 हजार कैश गायब मिला। मैने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। दोपहर करीब एक बजे पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी में दो महिलाएं एक बच्चे के साथ जाती दिखाई दे रही हैं। शिकायत मिलने के बाद बावल थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.