चैंपयिनशिप में रजत पदक चहक व अन्य।
रेवाड़ी की चहक यादव ने एशियन शूटिंग 10 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। चहक पीएमश्री स्कूल रेवाड़ी की 12वीं कक्षा की छात्रा है। चैंपियनशिप में 20 देशों के 300 खिला़यों ने भाग लिया। पदक विजेता चहक के पिता सुनील कुमार हरियाणा पुलिस में हवलदार हैं। सेक्
करण शूटिंग रेंज में हुई चैंपियनशिप
कोच रमन राव ने बताया कि दिल्ली की डॉ. करणी शूटिंग रेंज में एशियन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के मुकाबले हुए। जिसमें 20 देशों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें चहक यादव ने 10 मीटर शूटिंग में 600 में से 574 अंक हासिल दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
12 साल की उम्र में थामी थी शूटिंग गन
कोच रमन ने बताया कि चहक ने महज 12 साल की उम्र में अकैडमी ज्वाइंन कर ली थी। चहक अब तक कई पदक अपने नाम कर चुकी है। चहक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, पिता सुनील यादव और अकैडमी के साथी खिलाड़ियों व स्कूल स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा कि घर से स्कूल तक हर जगह मुझे न केवल आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, बल्कि जरूरत के समय मार्गदर्शन भी दिया। समारोह में एशियाई सिल्वर व गोल्ड मेडलिस्ट चहक यादव, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट सुषमा यादव तथा नेशनल गोल्ड व सिल्वर मेडलिस्ट सिध्या सिंह को सम्मानित किया।
विधायक के साथ पदक विजेता खिलाड़ी।
बेटियों ने बढ़ाया हमारा सम्मान
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। चहक, सुषमा और संध्या ने पदक जीतकर अपनी न केवल अपनी श्रेष्टता को साबित किया है, बल्कि हमारा सम्मान भी बढ़ाया है। अब समय आ गया है कि बेटियों को बोझ समझने की बजाय उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। सरकार भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
सम्मान समारोह में ये रहे मौजूद
सम्मान समारोह में सह विभाग संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ. रामावतार लांबा, पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र खोला, डॉ. अनिल यादव, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एमएस यादव, डॉ. रवि यादव तथा डॉ. रविंद्र यादव मास्टर चिरंजी लाल, हेडमास्टर समय सिंह, योगा इंटरनेशनल कोच डॉ. युद्धवीर यादव, डॉ. पंकज यादव, डॉ. प्रीति यादव, एडवोकेट हरीश यादव, लेक्चरर परमजीत यादव, कैप्टन वेद प्रकाश, एसडीओ विनोद यादव, गो क्रांति गौशाला के संचालक प्रदीप डागर, सरपंच सतबीर, प्रवीण यादव, योगेंद्र यादव, रविंद्र यादव, उत्तम सिंह, एनके यादव, कमलेश यादव, राजेश यादव, मंजू यादव व संयोगिता यादव उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.