रेवाड़ी नगर परिषद में कार्यरत कृष्ण ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में मेडल जीता है। 43 वर्षीय कृष्ण ने 21.09 किलोमीटर की हाफ मैराथन 1 घंटा 53 मिनट 23 सेकंड में पूरी कर यह उपलब्धि हासिल की। कृष्ण ने बताया कि यह पहला चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन था, जिसमें लगभग 38 देशों के धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में बांटा गया था। जिनमें, फुल मैराथन (42 किमी), हाफ मैराथन (21 किमी), 10 किमी और 5 किमी फन रन। इसमें 18 साल से लेकर 50 साल से अधिक आयु वर्ग के धावकों ने हिस्सा लिया। कृष्ण ने दौड़ने का कारण बताते हुए कहा कि इससे शरीर फिट रहता है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। उन्होंने पहले कोसली में 11 किलोमीटर की दौड़ में भी मेडल जीता था। लोगों को नियमित दौड़ने की सलाह कृष्ण ने अपनी शारीरिक क्षमता और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए 22 बार डाक कांवड़ भी उठाई है। उन्होंने लोगों को फिट रहने के लिए नियमित दौड़ने की सलाह दी और कहा कि स्वास्थ्य के लिए व्यायाम का कोई विकल्प नहीं है। गुड़गांव मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया अब कृष्ण ने गुड़गांव में होने वाली अगली मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उन्होंने भविष्य में भी शहर को फिट रखने के लिए दौड़ते रहने का संकल्प लिया। कृष्ण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग को दिया, जिनके समर्थन से वे यह मुकाम हासिल कर पाए। बोले- उम्र, नौकरी या सामाजिक स्थिति बाधा नहीं बनती कृष्ण की यह उपलब्धि दर्शाती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता होने पर उम्र, नौकरी या सामाजिक स्थिति कोई बाधा नहीं बनती। उनकी कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.