आज से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने 9 सवाल लगाए है। विधायक ने सरकार से पूछा है कि रेवाड़ी के आउटर बाइपास पर रेवाड़ी से दिल्ली-पटौदी रेल लाइन पर आरओबी और नगर परिषद में ऑडिटोरियम बनाने की सरकार की कोई योजना है या नहीं। विधायक द्वारा विधानसभा में लगाए गए 9 सवालों में से सात सीएम सैनी और दो मंत्रियों से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री से मांगें इन सवालों के जवाब विधायक लक्ष्मण यादव ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से उनके विभागों से संबंधित सात सवाल पूछे हैं। जिनमें एक सवाल सीएम घोषणा में शामिल रेवाड़ी में बनने वाले जिला पुस्तकाल के प्रस्तावित भवन निर्माण का भी है। विधायक लक्ष्मण यादव ने सीएम से रेवाड़ी के आउटर बाइपास के रेवाड़ी-दिल्ली एवं रेवाड़ी-पटौदी रेलवे लाइन पर आरओबी निर्माण, रेवाड़ी में कृषि सदन व सैनिक सदन निर्माण, मीडिया सेंटर भवन का सवाल पूछा है। विधायक लक्ष्मण यादव ने सीएम से नगर परिषद में 500 से 1000 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर सवाल किया है। विधायक ने सीएम से एनएच-8 से रेवाड़ी और भिवाड़ी तक एलीवेटिड रोड का सवाल पूछा है। विधायक ने सरकार से पूछा है कि इन योजनाओं को लेकर सरकार ने कोई बनाई है या नहीं। यदि कोई योजना है तो उसका वर्तमान स्टेटस क्या है। मंत्रियों से पूछे यह दो सवाल विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों से भी सवाल पूछे हैं। विधायक ने जनस्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया है। जिसमें पूछा है कि रेवाड़ी के सेक्टरों में पेयजल सप्लाई के लिए अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक/जलघर निर्माण की क्या कोई योजना है। यदि है तो उसका क्या स्टेटस है। विधायक लक्ष्मण यादव ने पंचायत एवं विकास मंत्री से सवाल किया है। जिसमें जानना चाहा कि क्या सरकार की गांव आकेड़ा एवं घटाल महनियावास में लिक्विट वेस्ट वाटर मैनेजमेंट प्लांट बनाने की क्या कोई योजना है। ऐसी कोई योजना है तो फिलहाल उसका क्या स्टेटस है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.