रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय नागालिग लड़के ने मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक (पॉर्न) वीडियो देखने के बाद अपनी ही 6 साल की चचेरी बहन को हवस का शिकार बना डाला। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने जांच और परिजनों के कथन के आधार पर मामला सोमवार को दर्ज किया है। आरोपी नागालिग लड़का अपनी मासूम बहन को बहला-फुसलाकर ‘कुरकुरे खिलाने’ के बहाने घर से बाहर ले गया था। दुकान से लौटने के बाद वह बच्ची को एक सुनसान कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत हरकत करने लगा। मासूम की तबीयत बिगड़ने और परिजनों को संदेह होने पर मामला सामने आया। परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी नाबालिग है इसलिए उसका मामला बाल न्यायालय में चलाया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.