Mauganj MLA Pradeep Patel News: मऊगंज बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल 39 दिन से किसी सार्वजिनक कार्यक्रम में दिखे नहीं हैं. उनके विषय में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इसी बीच राज्य मंत्री राधा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा बयान दिया कि प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई.
मंत्री राधा सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस.
मंत्री राधा सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “सांसद और विधायक नियमों के तहत अवकाश ले सकते हैं. अगर कोई जनप्रतिनिधि कुछ समय के लिए सार्वजनिक रूप से नहीं दिख रहा या मोबाइल बंद रख रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह लापता हो गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी है. अगर विधायक वाकई लापता होते तो सरकार तुरंत घेराबंदी कर कार्रवाई करती.”
बयान से गरमा गई राजनीति
राज्य मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरम हो गया है. विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है और विधायक की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है. स्थानीय स्तर पर भी जनता में उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर विधायक कहां हैं और कब क्षेत्र में लौटेंगे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हाल ही में आईजी को ज्ञापन सौंपकर विधायक का पता लगाने की मांग की है.
भूमि विवाद के बाद से गायब!
विधायक प्रदीप पटेल बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके हैं. क्षेत्र में उनके काम को लेकर चर्चा रहती है, लेकिन हाल के दिनों में एक भूमि विवाद के बाद से वे सार्वजनिक रूप से गायब हैं. मोबाइल फोन बंद होने और घर-दफ्तर लॉक होने की खबरें भी वायरल हुई थीं.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मंत्री राधा सिंह के बयान के बाद यह मुद्दा और ज्यादा सियासी रंग ले सकता है. फिलहाल विधायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे अटकलों का सिलसिला जारी है. आने वाले दिनों में सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज होने की संभावना है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.