उत्तर पश्चिम रेलवे ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्या 12249/12250) का शकूरबस्ती (दिल्ली) और जैसलमेर के बीच नियमित संचालन शुरू कर दिया है। यह खबर न केवल यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, बल्कि इससे म
रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, यह सुपरफास्ट ट्रेन सोमवार, 1 दिसंबर को शाम 5.10 बजे शकूरबस्ती (दिल्ली) से अपनी पहली नियमित यात्रा शुरू करेगी, जबकि मंगलवार, 2 दिसंबर से यह जैसलमेर से प्रतिदिन शाम 5 बजे निर्धारित समय पर रवाना होगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना।
रेल मंत्री ने दिखाई थी हरी झंडी
उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर को जैसलमेर में आयोजित एक भव्य समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन ट्रिप के लिए रवाना किया था। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि नियमित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यात्रियों में ज़बरदस्त उत्साह
नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के प्रति यात्रियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह ट्रेन दिल्ली को सीधे ऐतिहासिक जैसलमेर से जोड़ती है, जो खासकर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-राजस्थान बेल्ट के यात्रियों के लिए आवाजाही को बहुत सुगम बनाएगी। साथ ही, पर्यटक सीजन के दौरान जोधपुर और जैसलमेर जाने वाले यात्रियों को अब एक अतिरिक्त और मॉडर्न ट्रेन का विकल्प मिल गया है।

ट्रेन का नाम अब स्वर्णनगरी एक्सप्रेस है।
आधुनिक एलएचबी कोचों से मिलेगा आरामदेह और सुरक्षित सफर
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मॉडर्न एलएचबी (Linke Hofmann Busch) रेक से सुसज्जित किया गया है। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जो यात्रियों को अधिक सुरक्षित, स्थिर और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
कोच संरचना:
- 1 फर्स्ट एसी
- 1 सेकेंड एसी
- 2 थर्ड एसी
- 6 स्लीपर क्लास
- 4 जनरल कोच
- 1 पावर कार व 1 गार्ड ब्रेक वैन
समय-सारणी पर एक नजर
| ट्रेन संख्या 12249: शकूरबस्ती दिल्ली → जैसलमेर | ट्रेन संख्या 12250: जैसलमेर → शकूरबस्ती दिल्ली |
| प्रस्थान (शकूरबस्ती): प्रतिदिन शाम 5.10 बजे | प्रस्थान (जैसलमेर): प्रतिदिन शाम 5.00 बजे |
| जोधपुर आगमन: अगले दिन प्रातः 3.40 बजे | जोधपुर आगमन: रात्रि 9.50 बजे |
| जोधपुर प्रस्थान: प्रातः 4.00 बजे | जोधपुर प्रस्थान: रात्रि 10.20 बजे |
| जैसलमेर आगमन: प्रातः 9.00 बजे | शकूरबस्ती आगमन: अगले दिन प्रातः 9.30 बजे |

ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे
18 स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन आवागमन में रास्ते के कुल 18 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर, ओसियां, मारवाड़ लोहावट, फलोदी, रामदेवरा और आशापुरा गोमट स्टेशन शामिल हैं।
यह नई सुविधा, खासकर पर्यटन को बढ़ावा देने और दूरदराज के क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी से बेहतर तरीके से जोड़ने की दिशा में रेलवे का एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये खबर भी पढ़ें…….
रेल मंत्री बोले- राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर के इलाकों तक पहुंचेगी रेल:कार्यक्रम के बीच में नई ट्रेन का नाम बदला, रेलवे स्टेशन पर की शॉपिंग

राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर के कई इलाकों तक ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बॉर्डर एरिया को रेलवे लाइन से जोड़कर देश की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की जाएगी। इसके तहत अनूपगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, भीलड़ी तक रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.