जमशेदपुर : वैसे तो झारखंड का जमशेदपुर जिला खाने पीने के शौकीनों का शहर नहीं है. इसके बाद भी आपको यहां खाने पीने की तरह-तरह की चीजें हर समय मिल जाएंगी. इन दिनों शहर के स्ट्रेट माइल रोड पर राजू जी का चाट स्टॉल सुर्खियों में है. यहां 30 रुपये में मिलने वाला दही वड़ा पापड़ी चाट लोगों की पहली पसंद बन गया है. यहां छात्रों से लेकर नौकरी करने वालों की स्वाद के लिए लाइन लगी रहती है. यह कोई आम चाट नहीं, बल्कि स्वाद और टेक्सचर का ऐसा अनोखा मेल है, जिसने हर उम्र के लोगों को दीवाना बना दिया है. कभी-कभी तो यहां बड़े-बड़े कारोबारी भी गाड़ी खड़ी कर स्वाद लेने के लिए आ जाते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.