Ramadan Khajur Bajar: शहर के पटना जंक्शन के पास स्थित न्यू मार्केट इन दिनों ड्रायफ्रूट्स की खरीदारी का मुख्य केंद्र बना हुआ है. यहां कतार से सजी दुकानों पर रंग-बिरंगे पैकेट और खुली ट्रे में सजे मेवे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि रोजाना सुबह से देर शाम तक लगातार ग्राहक आ रहे हैं.
शहर के पटना जंक्शन के पास स्थित न्यू मार्केट इन दिनों ड्रायफ्रूट्स की खरीदारी का मुख्य केंद्र बना हुआ है. यहां कतार से सजी दुकानों पर रंग-बिरंगे पैकेट और खुली ट्रे में सजे मेवे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि रोजाना सुबह से देर शाम तक लगातार ग्राहक आ रहे हैं. इससे बाजार में त्योहारी माहौल साफ महसूस किया जा सकता है. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार रमजान के दौरान सबसे ज्यादा मांग खजूर की रहती है, क्योंकि रोजा खोलने की परंपरा खजूर से ही जुड़ी होती है.
खजूर की डिमांड अधिक
व्यापारी अरशद बताते हैं कि रमजान में खजूर खाना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के नजरिए से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसी वजह से इसकी मांग इस महीने सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. इस्लाम में रोजा खोलने की शुरुआत खजूर से करना पैगंबर मुहम्मद की सुन्नत मानी जाती है. इस कारण मुसलमान रोजा खोलते समय पहले खजूर खाते हैं, फिर पानी पीते हैं. आपको बता दें कि खजूर में फाइबर, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं. पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद शरीर को तुरंत ऊर्जा की जरूरत होती है. खजूर में पनेचुरल शुगर (ग्लूकोज़, फ्रक्टोज़) होती है. इससे जल्दी ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर होती है.
सऊदी अरब वाले खजूर से मांग अधिक
पटना के बाजार में अलग-अलग क्वालिटी और देशों से इंपोर्ट कराए खजूर उपलब्ध हैं. इनकी कीमत लगभग
200 रूपये प्रति किलो से शुरू होकर 1200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रही है. ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं. ईरान और सऊदी अरब से आने वाले खजूर की डिमांड बहुत ज्यादा होती है.
20 फीसदी तक बढ़ा है दाम
उन्होंने आगे बताया कि हाल फिलहाल में कीमतों में कुछ खास बदलाव तो नहीं हुआ है लेकिन पिछले साल के मुकाबले कीमतों में लगभग 20 फीसदी तक की वृद्धि देखने को मिली है. पहले जो 150 रूपये में मिलता था वो अब 200 रूपये प्रति किलो मिल रहा है. हालांकि, इसका कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा है. ग्राहक के मोल भाव से रेट में उतार चढ़ाव कर दिया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि पहले के मुकाबले बाहर सुस्त हुआ है. उनका मानना है कि जैसे-जैसे रमजान आगे बढ़ेगा और होली का मौसम करीब आएगा, वैसे-वैसे बिक्री और तेज हो सकती है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.